ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 6 | No. 4 (I) | October - December, 2024 ]

भारतीय राजनीति में अपराधीकरणः कारण और प्रभाव

डॉ. सरोज सीरवी (Dr. Saroj Sirvi)

वर्तमान में लोकतंत्र सर्वाधिक लोकप्रिय शासन पद्धति के रूप में स्वीकार्य है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जिसमें लोकतंत्र में जनता द्वारा अपने प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जाता है। भारत में बहुदलीय व्यवस्था को अपनाया गया है जो निर्वाचन के समय सभी दल अपने प्रतिनिधियों को चुनावी मैदान में उतारती है। संसदीय शासन में बहुमत दल को सरकार बनाने का मौका मिलता है। निर्वाचन के समय कोई भी पार्टी बहुमत से पीछे ना रह जाए भरसक प्रयास करती है उसके लिए नैतिकता को एक तरफ रखकर किसी भी तरीकों को अपना सकती है। निर्वाचन प्रणाली में अनेक बुराइयों एवं चुनौतियां के कारण दूषित हो गई है, ऐसी ही चुनौतियों में से एक है- राजनीति का अपराधीकरण। प्रस्तुत आलेख भारतीय राजनीति का अपराधीकरण निरंतर बढ़ रहा है जिसके कारण संसद, विधानसभा में अपराधी सांसदों एवं विधायकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। भ्रष्टाचार एवं अपराधीकरण की समस्या पर प्रकाश डालना एवं संकल्प शक्ति निश्चित करने हेतु संक्षिप्त विवरण इस आलेख में समाहित है।

शब्दकोशः अपराधियों का राजनीतिकरण के कारणों, सुझावों, पार्टियों में दागी सांसद।
 


DOI:

Article DOI:

DOI URL:


Download Full Paper:

Download