ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 6 | No. 4 (I) | October - December, 2024 ]

चौमूँ ठिकाने में ऐतिहासिक महत्व के पर्यटक स्थल

रजनी मीना एवं डॉ. सुनीता कुमारी (Rajni Meena & Dr. Sunita Kumari)

राजस्थान राज्य राजपूतों की कर्म भूमि रही है। राजस्थान को भारतीय इतिहास में ‘राजपूताना’ कहा गया है। राजपूताने में 23 ऐसी रियासतें रही हैं जिन्होंने अपना गौरवपूर्ण इतिहास स्वर्ण अक्षरों से लिखवाया है। राजपूताने के सभी शासकों ने अपने शासन काल के दौरान अनेक ऐतिहासिक ईमारतों का निर्माण करवाया है। चौमूँ ठिकाने के राजपूतों ने अपने शासन काल के दौरान अनेक ऐतिहासिक ईमारतों का निर्माण करवाया। इन ईमारतों में अनेक दुर्ग, महल, हवेलियाँ, मन्दिर, बावड़ियाँ, छत्रियाँ, सती स्मारक आदि है जिनका निर्माण इन राजपूत शासकों ने अपने शासन काल के दौरान करवाया। पर्यटन की दृष्टि से चौमूँ ठिकाना 19वीं सदी से ही राजस्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शब्दकोशः ठिकाने, राजपूताना, स्मारक, पर्यटन ऐतिहासिक, हवेलियाँ, छत्रियाँ, स्थापत्य, ताजीमी कलात्मकता।
 


DOI:

Article DOI:

DOI URL:


Download Full Paper:

Download