ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 7 | No. 1 (II) | January - March, 2025 ]

राजनीति, एवं मतदान व्यवहार के प्रति महिलाओं की उदासीनता के कारणों का अ/ययन (ग्रामीण एवं शहरी महिला मतदाताओं पर किया गया एक तुलनात्मक अ/ययन)

डॉ. सुमन सिंह (Dr. Suman Singh)

यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मतदान करने वाला या न करने वाला सभी छोटे से बड़़ा व्यक्ति लोकतान्त्रिक प्रणाली का हिस्सा है भारत एक लाकतान्त्रिक देश है जहाँ गाँव से लेकर शहर तक के लोग देश की सरकार के लिए मतदान करते हैं। इसमें ऊच नीच, अमीर गरीब महिला पुरूष का कोई भेद नहीं है। देश के सभी नागरिक का एक समान अधिकार है। इस कारण प्रत्येक मतदाता को अपने मत का महत्व समझना चाहिए। मतदाता लोकतऩ्त्र की रीढ़ होती है प्रशासन सुदृढ़ बने, चुनी हुई सरकार जनता के हितों के लिए कार्य करे। यह तभी सम्भव है जब देश के शत प्रतिशत मतदाता करे। अब तक यह माना जाता रहा कि आधी आबादी की भागीदारी उतनी नहीं है जितनी होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव 2014 में ग्रामीण व शहरी महिलाओं की भागीदारी ने एक नई गाथा लिखी व बता दिया कि महिलायें किसी भी पार्टी के भाग्य का फैसला कर सकती हैं। अतः ग्रामीण व शहरी महिलाओं पर नजर तो सबकी रहती है जो चुनाव में राजनीति में आती हैं चुनाव लड़ती हैं ,नेता बनती हैं जो भीड़ से निकलकर अलग मुख्य भूमिका मंे आ चुकी है। परन्तु महिलाअेां का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो किसी भी (प्रत्याशी) को मतदान की भूमिका निभाकर प्रमुख भूमिका में खड़ा करता है। उन आम महिलाअेां को अनदेखा किया जाता है जबकि कहा जाता है इमारत की खूबसूरती बनाने वाले से होती है। अतः इस अ/ययन मंें ग्रामीण व शहरी महिलाओं पर एक तुलनात्मक अ/ययन करके महिलाओं की राजनैतिक व मतदान व्यवहार के प्रति उदासीनता के कारणों को जानने का प्रयास किया गया है।यह अ/ययन वाराणसी जिले के 4 शहरी एंव 4 ग्रामीण क्षेत्र की महिला मतदाताओं पर किया गया है। क्षेत्र चयन के अन्तर्गत सर्वप्रथम. भारत एक सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है। एवं इसमें मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इसलिये भारत देश के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश  में स्थित वाराणसी जिले का चयन वाराणसी जिले का चयन उद्देश्यपरक विधि द्वारा किया गया है। इस तुलनात्मक अ/ययन में कुल  मिलाकर 8 क्षेत्रों 4 शहरी एंव 4 ग्रामीण क्षेत्र का चयन उद्देश्यपरक विधि द्वारा किया गया है 8 क्षेत्रों से कुल 400 प्रतिदर्श के आकार का चयन किया गया है जिसमें 217 ग्रामीण व 183 शहरी क्षेत्र से लिये गये है प्रतिदर्श के आकार का चयन यामिन्स सूत्र से किया गया है आँकड़ा संग्रह एंव साक्षात्कार, यादृच्छिक विधि द्वारा किया गया है। इस अ/ययन के परिणाम में यह पाया गया कि, मतदान सम्बन्धित व्यवहार एवं राजनीतिक क्षेत्र सम्बन्धित कार्येां के प्रति गहरी उदासीनता है। 99.0 प्रतिशत उत्तरदात्रियों के परिवार का, या परिवार के किसी भी सदस्य का प्रत्यक्ष राजनीतिक जुड़ाव नहीं है उदासीनता अरूचि असहभागिता अधिक व्याप्त है। 79.2 प्रतिशत ने कहा कि राजनैतिक गिरावट बहुत आ गई है। राजनीतिज्ञ केवल अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति में लगे है। मूल उददेश्य जन सेवा भाव, भूल गये हैं।
शब्दकोशः जागरूकता, भागीदारी, महिला, मतदाता, लोकतऩ्त्र, सहभागिता, राजनैतिक उतरदात्रियां।
 


DOI:

Article DOI:

DOI URL:


Download Full Paper:

Download