बाल गंगाधर तिलक द्वारा रखे गये स्वराज विधेयक (1895) में सर्वप्रथम संविधान निर्माण के बीज खोजे जाते हैं। इसके बाद महात्मा गाँधी द्वारा संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा जैसे संगठन की अप्रत्यक्ष मांग, नेहरू रिपोर्ट, एम.एन. राय द्वारा संविधान सभा के गठन की स्पष्ट मांग और कांग्रेस द्वारा सभा के गठन का प्रस्ताव (1934) इस संदर्भ में महत्वपूर्ण घटनायें हैं। अगस्त प्रस्ताव (1940) में अंग्रेजों ने भी पहली बार संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव रखा था और क्रिप्स प्रस्ताव में तो पूर्ण रूप से भारतीयों से युक्त सभा के गठन का प्रस्ताव रखा गया।
शब्दकोशः सामाजिक न्याय, सहकारी आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, संविधान, क्रिप्स प्रस्ताव।