ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 8 | No. 2 (II) | April - June, 2026 ]

राजस्थान राज्य में कोचिंग में अध्ययनरत विद्यार्थियो में करियर के प्रति बढ़ते दबाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन

प्रो. (डॉ.) दीपक पंचोली एवं दीपा विजयवर्गीय (Prof. (Dr.) Deepak Pancholi & Deepa Vijayvargiya)

प्रस्तुत शोध लेख राजस्थान के कोटा जिले में आर.पी.एस.सी शिक्षक भर्ती परीक्षा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 300 विद्यार्थियों पर किए गए श्करियर दबाव एवं समायोजनश् का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन है, जिसमें वर्णनात्मक सर्वेक्षण और मात्रात्मक शोध विधि का प्रयोग किया गया है। सांख्यिकीय विश्लेषण के परिणामों से यह स्पष्ट हुआ है कि लगभग 55ः विद्यार्थी पारिवारिक अपेक्षाओं और प्रतिस्पर्धा को भारी मानसिक दबाव का मुख्य कारण मानते हैं, तथापि अधिकांश विद्यार्थी योग, ध्यान और पारिवारिक संवाद के माध्यम से स्वयं को समायोजित करने का प्रयास करते हैं। शोध की सभी आठ परिकल्पनाओं के स्वीकार होने से यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलता है कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की परीक्षाओं की तैयारी के दौरान करियर का मनोवैज्ञानिक दबाव और उससे निपटने की समायोजन क्षमता लैंगिक आधार (पुरुष एवं महिला) पर भिन्न न होकर एक समान बनी रहती है।

शब्दकोशः करियर दबाव, विद्यार्थी समायोजन, कोटा कोचिंग हब, आर.पी.एस.सी शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा, पारिवारिक अपेक्षाएँ, प्रतिस्पर्धात्मक दबाव, मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य, विश्लेषणात्मक अध्ययन, राजस्थान।

पंचोली, दीपक एवं विजयवर्गीय, दीपा (2026) राजस्थान राज्य में कोचिंग में अध्ययनरत विद्यार्थियो में करियर के प्रति बढ़ते दबाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन. International Journal of Education, Modern Management, Applied Science & Social Science, 08(02(II)), 38–44. https://doi.org/10.62823/IJEMMASSS/8.2(II).8925

DOI:

Article DOI: 10.62823/IJEMMASSS/8.2(II).8925

DOI URL: https://doi.org/10.62823/IJEMMASSS/8.2(II).8925


Download Full Paper:

Download