ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 8 | No. 3 (II) | July-September, 2026 ]

शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओ में छात्रा - अध्यापिकाओ के शैक्षिक समायोजन का अध्ययन

अर्पिता पंचोली एवं डॉ. सुरेखा सोनी (Arpita Pancholi & Dr. Surekha Soni)

आधुनिक युग में दोहरी भूमिकाओं (पारिवारिक एवं व्यावसायिक/शैक्षिक जिम्मेदारियों) के निर्वहन के कारण छात्रा-अध्यापिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को आधार बनाया गया है। अध्ययन हेतु सर्वेक्षण विधि का उपयोग करते हुए कोटा संभाग के चारों जिलों से कुल 500 छात्रा-अध्यापिकाओं (कोटा से 200, तथा बूंदी, बारां एवं झालावाड़ से प्रत्येक से 100) का यादृच्छिक एवं सोद्देश्य न्यादर्श चयन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य के मापन हेतु अरुण कुमार सिंह एवं अल्पा सेन गुप्ता द्वारा रानित मानकीकृत मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण माला का उपयोग किया गया। संकलित प्रदत्तों के विश्लेषण हेतु माध्य, प्रमाणिक विचलन तथा टी-परीक्षण सांख्यिकीय प्रविधियों का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि कोटा और बूंदी तथा बारां और झालावाड़ जिलों की छात्रा-अध्यापिकाओं की मानसिक समस्याओं में कोई सार्थक अंतर नहीं है, जबकि कोटा का तुलनात्मक अध्ययन बारां और झालावाड़ के साथ तथा बूंदी का अध्ययन बारां और झालावाड़ के साथ करने पर मानसिक समस्याओं में साथक अंतर पाया गया। यह शोध पत्र महिलाओं के उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान उनके मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन एवं परामर्श की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

1.    अख्तर, बानो (2016). माध्यमिक स्तर पर सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन आधारित विद्यालयों के विद्यार्थियों की मानसिक दबाव की स्थिति का अध्ययन. शोध पत्रिका, 12(3), 45-52.
2.    कुमारवेन, ई., एवं सेलवराजु, आर. (2015). विल्लौर के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और अध्ययन आदतों का उनके परीक्षा दबाव में सम्बन्धरू लिंग आधारित विश्लेषण. इंडियन जर्नल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च, 8(2), 112-124.
3.    तोमर, जया (2011). अधिगम में समर्थ एवं असमर्थ बालकों का सामाजिक एवं शैक्षिक तनाव का अध्ययन. (अप्रकाशित पीएचडी शोध प्रबंध), डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा.
4.    महमूदी, अरिन (2012). किशोरों के बीच पारिवारिक वातावरण के प्रकार, आत्मसम्मान तथा समायोजन का तुलनात्मक अध्ययन. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल स्टडीज, 4(1), 88-95.
5.    मनोहर, लाल (2013). माध्यमिक स्तर के आवासीय एवं गैर आवासीय विद्यार्थियों के शैक्षिक तनाव तथा व्यक्तित्व प्रतिमानों का तुलनात्मक अध्ययन. जर्नल ऑफ एजुकेशनल एडवांस, 5(4), 23-34.
6.    नितिका, एस., एवं अन्य (2014). उडुपी जिले के चुनिंदा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आत्मबोध और शैक्षणिक दबाव में सह-सम्बन्ध का अध्ययन. जर्नल ऑफ साउदर्न इंडियन एजुकेशन, 10(1), 67-75.
7.    सिंह, अरुण कुमार, एवं सेनगुप्ता, अल्पना (1993). मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण माला (डभ्ठ) मैनुअल. नेशनल साइकोलॉजिकल कॉरपोरेशन, आगर।


DOI:

Article DOI: 10.62823/IJEMMASSS/8.3(II).9355

DOI URL: https://doi.org/10.62823/IJEMMASSS/8.3(II).9355


Download Full Paper:

Download