ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 8 | No. 3 (III) | July-September, 2026 ]

सुदूर संवेदन एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली तकनीक द्वारा ढूंढ-मोरेल नदी बेसिन (पूर्वी राजस्थान) का आकारमितीय विश्लेषण

डॉ. हरनाम सिंह (Dr. Harnam Singh)

प्रस्तुत शोध अध्ययन पूर्वी राजस्थान के ढूंढ-मोरेल नदी बेसिन के भूआकृतिक विश्लेषण से सम्बन्धित है। इस शोध में ढूंढ-मोरेल नदी तंत्र के आकारमितीय लक्षणों का मूल्यांकन भौगोलिक सूचना प्रणाली के अनुप्रयोग द्वारा किया गया है। किसी भी अपवाह बेसिन के आकारमितीय विश्लेषण में अपवाह घनत्व, सरिता आवृति, सरिता क्रम का अ/ययन किया जाता है। भौगोलिक सूचना प्रणाली, अपवाह प्रतिरूप के सीमांकन के लिए एक कुशल उपकरण के रूप में उभरी है। इसके साथ ही ळप्ै एवं सुदूर संवेदन तकनीकों का एकीकृत उपयोग, द्रोणी की आकारमितीय भू-आकृतिक विशेषताओं को चिन्हित करने तथा जल विज्ञानीय गुणधर्मो के विश्लेषण में सहायक है। आकारमितीय विशेषताओं का अध्ययन जल संसाधन प्रबंधन, भूजल पुनर्भरण क्षेत्रों की पहचान, मृदा अपरदन की रोकथान एवं बाढ़-सूखा प्रबन्धन हेतू अत्यंत आवश्यक है। इन्हीं मापदण्ड़ों के आधार पर यह तय किया जाता है कि किस सूक्ष्म जलसंभर में जल संरक्षण संरचना बनानी है। यह क्षेत्र अर्द्ध-शुष्क जलवायु वाला है जहां जल संरक्षण एक गंभीर चुनौती है। 

  1. Horton, R.E. 1932. Drainage Basin Characteristics, Transaction American Geophysics Union Vol. (13), p. 350.
  2. Horton, R.E. 1945. Erosional Development of Streams and their Drainage Basins; Hydrophysical approach to Quantitative Morphology. Geological Society of America Bulletin, pp. 275-370.
  3. Miller, A. 1965. Climatology London Press Club, London, p. 139.
  4. Schumm, S.A. 1956. Evolution of Drainage Systems and Slopes in Badlands at Perth Amboy, New Jersey. Geological Society of America Bulletin, 67(5), pp. 597-646.
  5. Strahler, A.N. 1957. Quantitative Analysis of watershed Geomorphology. Transactions, American Geophysical Union, 38(6) pp. 913-920.
  6. Strahler, A.N. 1964. Quantitative Geomorphology of Drainage Basins and Channel Networks. In Hand Book of Applied Hydrology, Mc Graw Hill, New York.

DOI:

Article DOI: 10.62823/IJEMMASSS/8.3(III).9532

DOI URL: https://doi.org/10.62823/IJEMMASSS/8.3(III).9532


Download Full Paper:

Download