प्रस्तुत शोध अध्ययन नदी (जल) डेटा की राजनीति से संदर्भित है जो चीन की जल डेटा साझा में कमी के कारण भारत और बांग्लादेश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन करता है। इस शोध का प्राथमिक लक्ष्य, ऊपर तटवर्ती वाले देशो पर निचले तटवर्ती वाले देशों की नदी (जल) डेटा साझा हेतु निर्भरता को समझना है। भारत और बांग्लादेश, चीन की तुलना में नीचे तटवर्ती अर्थात् दक्षिण एशिया में आते हैं और चीन द्वारा जल डेटा साझा में कमी करने के कारण इन देशों पर बाढ़ जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का खतरा बना रहता है। ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन और इसकी सहायक नदियाँ भारत, चीन और बांग्लादेश से होकर बहती हैं। ब्रह्मपुत्र नदी विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक है जिसका आरंभिक क्षेत्र चीन है। चीन के द्वारा इन नदियों का डाटा साझा न करने पर भारत के पूर्वी क्षेत्र और बांग्लादेश जैसे निचले तटवर्ती वाले देशों पर विशेषकर मानसून के महीने में नदियों के जल स्तर का कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं होता है जिसके कारण अचानक आने वाली बाढ़ से भारत और बांग्लादेश के क्षेत्र में बड़ी हानि पहुँचाती है। इस अचानक आने वाली बाढ़ से भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के आपदा प्रबंधन की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भारत और चीन के बीच इन नदियों के डेटा साझा करने हेतु 2002 में डवन्े समझौता हुआ इस समझौते के तहत् चीन अपने क्षेत्र से भारत की ओर बहने वाली नदियों का डाटा भारत को साझा करेगा। जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों से संबंधित यह डाटा प्रत्येक वर्ष मई से अक्टूबर तक का देने के लिए चीन ने सहमति जताई। भारत और चीन के बीच हुए इस समझौते का समय-समय पर नवीनीकरण भी किया गया, परंतु चीन ने डोकलाम संघर्ष के समय भारत को नदियों से संबंधित जल डाटा साझा करना बंद कर दिया जिसके कारण भारत और बांग्लादेश का नदियों से संबंधित जल स्तर का अनुमान लगाना कठिन हो गया जिसके कारण मानव सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ गया। नदियों का डाटा ना होने के कारण आने वाली बाढ़ से आपदा प्रबंधन की असमर्थता बढ़ जाती है भारत और बांग्लादेश के क्षेत्रों और क्षेत्रवासियों को काफी बड़े स्तर पर हानि का सामना करना पड़ता है चीन द्वारा जल नदी डाटा साझा करने की कमी से भारत और चीन के बीच क्षेत्रीय सहयोग और विश्वास में कमी आई । अतः चीन ने अपनी इस भौगोलिक स्थिति को भारत के खिलाफ एक रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।
- Elhance, A.P. (1999). Hydropolitics in the Third World: Conflict and cooperation in international river basins. United States Institute of Peace Press.
- Ho, S. (n.d.). China water policy and water diplomacy (various works). Google Scholar search. https://scholar.google.com/scholar?q=Selina+Ho+China+water+policy
- Malangmei, P. (2025). India-China Brahmaputra River Dispute: A legal framework based on international law. International Journal of Science and Research (IJSR), 14(??), 2319–7064. https://www.researchgate.net/publication/390133720_India-China_ Brahmaputra_River_Dispute_A_Legal_Framework_Based_on_International_Law
- Gupta, J. (2018, May 17). China resumes sharing Brahmaputra water flow data with India. Dialogue Earth. https://dialogue.earth/en/water/china-resumes-sharing-brahmaputra-water-flow-data-with-india/
- Elhance, A. P. (1999). Hydropolitics in the third world: Conflict and cooperation in international river basins. United States Institute of Peace Press. https://books.google.com/books?id=4K-mVKLUQy0C
- Zeitoun, M., & Warner, J. (2006). Hydro-hegemony: A framework for analysis of trans-boundary water conflicts. Water Policy, 8(5), 435–460. https://doi.org/10.2166/wp.2006.054
- Ho, S. (2017). China’s transboundary water politics and diplomacy (various publications on water governance and Mekong/Brahmaputra relations).
- Mirza, M.M.Q. (2011). Climate change, flooding and water-related disasters in South Asia. (Book/edited volume chapters and research work on South Asian hydrology and climate impacts). https://scholar.google.com/scholar?q=Mirza+climate+change+flooding +South+Asia
- Central Water Commission. (n.d.). MP Atlases. Ministry of Jal Shakti, Government of India. https://cwc.gov.in/mp-atlases
- Gupta, J. (2018, May 17). China resumes sharing Brahmaputra water flow data with India Dialogue Earth. https://dialogue.earth/en/water/china-resumes-sharing-brahmaputra-water-flow-data-with-india/
- Ministry of External Affairs, Government of India. (n.d.). Bilateral documents.
- Upadhyay, A. (2025, May 28). Exclusive: China hasn't shared river data with India since 2022, RTI query reveals. India Today.https://www.indiatoday.in/india/story/china-has-not-shared-river-data-with-india-since-2022-rti-query-reveals-exclusive-2731993-2025-05-28
- YaleGlobal Online. (n.d.). India-China water sharing data.